वरिष्ठ नागरिकों को प्राप्तू छूट |
पात्रता |
भारतीय नागरिकता प्राप्त, भारत में स्थायी रूप से रहने वाले वरिष्ठ नागरिक जो यात्रा की तिथि को 60 वर्ष के हो चुके हों। |
अपेक्षित दस्तालवेज़ |
कोई भी मान्य फोटो पहचान पत्र जिसमें जन्म तिथि का उल्लेख हो जैसे कि मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, एअर इंडिया द्वारा जारी वरिष्ठ नागरिक पहचान-पत्र आदि। |
छूट |
इकोनॉमी केबिन में चुनी हुई बुकिंग श्रेणी के मूल किराए का 50% |
यात्रा |
भारत में किसी भी सेक्टर की यात्रा के लिए |
टिकट वैधता |
जारी करने की तिथि से 1 वर्ष |
अग्रिम खरीद |
टिकट प्रस्थान से 7 दिन पूर्व खरीदी जाए। |
बच्चे |
कोई अतिरिक्त छूट लागू नहीं। |
शिशु |
(2 वर्ष से कम आयु) यात्री के साथ जा रहा पहला शिशु-1000 रुपए प्रति कूपन और लागू कर। दूसरे या उससे अधिक शिशुओं के लिए कोई छूट लागू नहीं। |
तिथि/उड़ान परिवर्तन, रद्दकरण एवं धनवापसी: |
अनुमति है-शुल्क लागू। |
|
यदि चेक-इन के समय अथवा बोर्डिंग गेट पर उपयुक्त पहचान-पत्र/दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो मूल किराया जब्त कर लिया जाएगा तथा टिकट पर धनवापसी नहीं की जाएगी (केवल कर तथा शुल्क की धनवापसी की जाएगी)। चेक-इन के समय तथा बोर्डिंग गेट पर पहचान-पत्र
प्रस्तुत नहीं करने पर बोर्डिंग नहीं करने दी जाएगी।
यह छूट एअर इंडिया द्वारा प्रचालित उड़ानों तथा एलाइंस एयर कोडशेयर उड़ानों पर लागू है।
यह छूट क्षेत्रीय संपर्क एलाइंस एयर कोडशेयर उड़ानों तथा एअर इंडिया एक्सप्रेस कोडशेयर घरेलू उड़ानों पर लागू नहीं है।
|